दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों के लिए किया बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले मिलेगा बोनस

KNEWS DESK- दिल्ली सरकार ने दिवाली से पहले राज्य के कर्मचारियों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है| सीएम केजरीवाल ने सभी कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की है| कर्मचारियों की खुशी को बढ़ाते हुए यह बोनस दिवाली से पहले उन्हें दिया जाएगा|

आपको बता दें, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज राज्य सरकार के सभी समूह ‘बी’ गैर राजपत्रित और समूह ‘सी’ के कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले 7 हजार रुपये के बोनस का ऐलान किया है|

अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर कहा, दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी मेरा परिवार हैं| त्योहारों के इस महीने में हम दिल्ली सरकार के ग्रुप B और ग्रुप C के कर्मचारियों को 7000 रूपये का बोनस दे रहे हैं| सभी कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं| उन्होंने आगे कहा- यह त्योहारों का महीना है| दिल्ली सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, इन्फ्रस्ट्रक्चर आदि में जो काम किए हैं उनमें दिल्ली सरकार के कर्मचारियों ने सबसे अहम भूमिका निभाई है| इनकी कड़ी मेहनत की वजह से हम दिल्ली को दिल्ली के लोगों के सपनों का शहर बनाने में सफल हुए हैं|

केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, दिल्ली सरकार ने समूह ‘बी’ और समूह ‘सी’ के 80 हजार कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला किया है| कर्मचारियों के बोनस के लिए सीएम ने 56 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं| सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा अपने कर्मचारियों का जीवन बेहतर बनाने की कोशिश की है और भविष्य में भी वह ऐसे ही प्रयासों को जारी रखेंगे|

About Post Author