दिल्ली चुनाव 2025: बीजेपी 42 सीटों पर आगे, AAP ने 28 सीटों पर बनाई बढ़त

KNEWS DESK-  दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है, और शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बढ़त बनाए हुए है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी 42 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 28 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

नई दिल्ली सीट पर कांटे की टक्कर

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल चौथे राउंड की गिनती के बाद 223 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर 13 राउंड की गिनती होनी है, जिससे अभी मुकाबला और रोचक हो सकता है।

कालकाजी में बीजेपी की बढ़त

कालकाजी सीट से बीजेपी के रमेश बिधूड़ी चार राउंड की गिनती के बाद 1,635 वोटों से आगे हैं। यह सीट हमेशा से AAP के लिए मजबूत मानी जाती थी, लेकिन इस बार बीजेपी ने यहां कड़ी टक्कर दी है।

जंगपुरा में AAP को बढ़त

जंगपुरा सीट पर तीसरे राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। AAP उम्मीदवार मनीष सिसोदिया यहां 2,686 वोटों से आगे चल रहे हैं। यह सीट AAP के लिए अहम है, खासकर मनीष सिसोदिया की लोकप्रियता को देखते हुए।

बीजेपी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने के लिए मजबूत स्थिति में दिख रही है। हालांकि, गिनती के अगले दौर में समीकरण बदल सकते हैं। अब सबकी निगाहें अंतिम राउंड की गिनती पर टिकी हैं। दिल्ली चुनाव से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहें!

ये भी पढ़ें-   मिल्कीपुर उपचुनाव से BJP प्रत्याशी चंद्रभान पासवान 17,047 वोट से आगे