डिजिटल डेस्क- दिल्ली सरकार के 100 दिन पूरे होते ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को नया सरकारी बंगला एलाट कर दिया गया है। सीएम रेखा गुप्ता को नया बंगला एलाट होते ही उसमें रंग-रोगन और मरम्मत का कार्य चालू हो गया है। जानकारी के मुताबिक 47 लाख की लागत से सरकारी बंगले में रंग-रोगन और मरम्मत का कार्य किया जा रहा है।
जारी हुआ आवंटन पत्र
लोक निर्माण विभाग (PWD) की तरफ से मुख्यमंत्री आवास का आवंटन पत्र सीएम रेखा गुप्ता के नाम जारी कर दिया गया है और लोक निर्माण विभाग (PWD) ने आवास की मरम्मत और नया लुक देने का काम शुरू कर दिया है। पीडब्ल्यूडी के मुताबिक विभाग यहां पर कुछ मरम्मत और नवीनीकरण का काम करवा रहा हैं। यह काम पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री वहां चली जाएंगी। इस संबंध में आवंटन पत्र भी जारी कर दिया गया है।
वर्तमान में शालीमार बाग स्थित घर में रह रही हैं सीएम रेखा गुप्ता
लोक निर्माण विभाग के मुताबिक सीएम का आवास तय करने में कुछ खास मानदंड हैं, जिनका पालन करना होता है। खुद सीएम रेखा गुप्ता ने डीडीयू मार्ग, सिविल लाइंस में कम से कम 7-8 संपत्तियों का दौरा किया और इन दो बंगलों को अंतिम रूप देने से पहले केंद्रीय पूल से कुछ पर विचार भी किया। सीएम रेखा गुप्ता वर्तमान में अपने निर्वाचन क्षेत्र शालीमार बाग में अपने पारिवारिक घर में रह रही हैं।
डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह विष्ट के आवास के पास आवंटित किया गया बंगला
प्लॉट नंबर 8 को दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को एलाट किया गया हैं। जानकारी के मुताबिक उनका ये बंगला डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट और समाज कल्याण मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह के पास हैं। पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि बंगला नंबर 1 का इस्तेमाल उपराज्यपाल के सचिवालय के लिए किया जा रहा था, जिसे अब खाली कराया जा रहा है। बंगला नंबर 2 पहले विधायक अभय वर्मा को आवंटित किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे सरेंडर करने का फैसला किया, जिसके बाद यह बंगला सीएम को आवंटित कर दिया गया है।