भरी मैट्रो में एक कपल ने मारा एक दूसरे को थप्पड़, जानें क्या है मामला

दिल्ली : दिल्ली मेट्रो से आए दिन कोई ना कोई वीडियो सामने आता रहता है| कोई उसमें डांस करते तो कोई कुछ तो कोई कुछ लेकिन आज का ये वीडियो देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे| वैसे तो अपने हर कपल को लड़ते-झगड़ते देखा होगा लेकिन आपने किसी कपल को चिल्ला-चिल्ला कर एक दूसरे को मरते हुए नहीं देखा होगा| आज के वायरल वीडियो में ऐसा ही कुछ ही है| चलिए आपको बताते हैं-

दरअसल, वायरल वीडियो में एक कपल जारा से खरीदी हुई ड्रेस पर लड़ते हुए नजर आ रहा है| वीडियो में आप देखंगे कि शॉपिंग करके लौटी लड़की ज़ारा से खरीदी गई एक ड्रेस का मूल्य बता रही है| वो कह रही है ड्रेस एक हजार रुपये की है| जबकि लड़का उस ड्रेस को 150 रुपये की बता रहा है| इस बात से लड़की गुस्सा जाती है और लड़ने लगती है| लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड को पहले तो एक मुक्का मारती है| फिर लड़का कहता है कि हाथ मत उठाना, ये पब्लिक प्लेस है फिर लड़की कहती है कि  मुझसे मत बोल फिर लड़के ने बोला मत बोल, चल निकल यहां से| ये सुनकर लड़की को और गुस्सा आ जाता है और वो कहती है कि तेरे मुंह पर फेंक के मारूंगी, इज्जत कर ले|सभी लोग देख रहे हैं| इतना कहते ही लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड पर लगातार तीन झापड़ और देती है|इसके बाद लड़के को भी गुस्सा आ जाता है और एक थप्पड़ वो भी मार देता है| फिर लड़की कहती है कि मेरी जिंदगी में फिर मत आइयो| इस वीडियो में कपल ने पूरा आतंक मचा रखा है |

कपल के इस झगड़े को देखने के बाद कई यूजर्स ने फनी कमेंट्स किए हैं|एक यूजर ने लिखा, सिंगल रहें, सेफ रहें| दूसरे यूजर ने लिखा, बहुत हिंसक है यह लड़की| एक अन्य यूजर ने तो यह लिखा कि ऐसी लड़कियों से 6 गज की दूरी बनाए रखना ही ठीक है|

About Post Author