देहरादून: सीएम धामी ने ‘गोर्खा दशैं-दीपावली’ सांस्कृतिक महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि किया प्रतिभाग, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

रिपोर्ट – अंकित काला 

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित गोर्खा दशैं-दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया|

मुख्य अतिथि की मौजूदगी

आपको बता दें कि देहरादून में गढ़ी कैंट स्थित महेंद्र ग्राउंड में आयोजित गोरखा दशैं दीपावली महोत्सव के दूसरे दिन गोरखाली संस्कृति की धूम रही। इस महोत्सव में नेपाली गीतों पर दर्शक झूमते हुए नजर आए। महोत्सव में नेपाली हस्तकला से बने विभिन्न उत्पादों की भी जोरदार खरीदारी हुई।

शनिवार को आयोजित इस महोत्सव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और नेपाल के राजदूत डॉ. सुरेंद्र थापा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर बच्चों ने पारंपरिक तामाड़ सेलो नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि खुखरी नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नेपाली लोकगायिका निर्जरा गुरुंग के गीतों ने भी उपस्थित जनों को झूमने पर मजबूर कर दिया। शाम को उत्तराखंड की लोकगायिका सोनाली राई ने भी प्रस्तुति दी |

Pushkar Singh Dhami on X: "देहरादून में आयोजित गोर्खा दशैं-दीपावली  सांस्कृतिक महोत्सव में सम्मिलित हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित जनों से  मिले ...

संस्कृति विभाग के कैलेंडर में शामिल

आपको बता दें कि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गोर्खा दशैं दीपावली महोत्सव को संस्कृति विभाग के कैलेंडर में शामिल किया जाएगा। इसके आयोजन के लिए सरकार बाकी मेलों की तरह अनुदान देगी। उन्होंने गोरखा संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। आपको बता दे की देहरादून के गढ़ी कैंट के महिंद्रा ग्राउंड में तीन दिनी गोर्खा दशैं दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया है

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.