देहरादून नगर निगम में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष रहे अशोक वर्मा बेटे समेत भाजपा में शामिल

उत्तराखंड,देहरादून –उत्तराखंड में लोकसभा और निकाय चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को देहरादून में बड़ा झटका लगा है। लंबे समय से कांग्रेस में रहे ओबीसी आयोग के पूर्व अध्यक्ष और दून नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रहे अशोक वर्मा और उनके बेटे शिवा वर्मा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। अशोक वर्मा सोमवार को समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होंगे। अशोक वर्मा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को भेजे त्यागपत्र में व्यक्तिगत कारणों से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता त्यागने की सूचना दी है। अशोक वर्मा 44 साल तक कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहे हैं। वो चार बार दून नगर निगम के पार्षद निर्वाचित होने के साथ ही नगर निगम में नेता विपक्ष भी रहे। इसके साथ ही कांग्रेस की विजय बहुगुणा सरकार के समय अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के भी अध्यक्ष रहे हैं। आपको बता दें कि बीजेपी ने चुनाव से पूर्व सदस्यता अभियान चलाया हुआ है, जिसमे अबतक सैकड़ों विपक्षियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा के शामिल किया जा चुका है। भाजपा की रणनीति के तहत सदस्यता अभियान में विपक्षी पार्टियों के पूर्व पदाधिकारी व ऐसे नेता शामिल हैं जिन्होंने बीते समय में कभी चुनाव जीता हो।

About Post Author