असम में बारिश से हालत खराब, बाढ़ से गई कई लोगों की जान

KNEWS DESK, भारत में जहां एक तरफ भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं| वहीं दूसरी तरफ बारिश ने लोगों की हालत खराब कर रखी है| असम में बारिश ने तबाही मचा रखी है जिससे वहां कई लोगों की मौत हो चुकी है|

असम में बाढ़ से तबाही, अब तक 39 लोगों की मौत, 12 जिलों की 2.6 लाख आबादी प्रभावित - Assam Floods wreak havoc people dead so far 2 lakh population districts affected ntc - AajTak

असम में भयानक बारिश के वजह से बारिश आफत बन चुकी है| 28 मई से राज्य में मूसलाधार बारिश हो रही है| अबतक बाढ़ की वजह से राज्य में 26 लोगों की मौत हो गई है| वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ से ​स्थिति काफी बिगड़ गई है| बाढ़ के कारण मंगलवार को नए क्षेत्रों में पानी भर जाने से 15 जिलों में 1.61 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं| वहीं असम के नागांव जिले की बात करें तो यहां के कुछ इलाके पानी में डूब गए हैं| नागांव में भारी बारिश होने के कारण बाढ़ जैसी गंभीर स्थिति बनी हुई है| इसके अलावा बाढ़ की वजह से असम में जान और माल का काफी नुकसान हो रहा है| वहीं खेत खलिहान पानी में डूब गए हैं| घर भी पानी में डूब गए हैं| जिसके वजह से राज्य में खाने पीने की चीजों की कमी हो गई है और लोग शेल्टर हाउस में शरण लेने को मजबूर हो गए हैं|

About Post Author