सीएम योगी ने महाराजगंज में रोहिन बैराज का उद्घाटन कर दी 654 करोड़ की सौगात

KNEWS DESK- महाराजगंज दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुप्रतीक्षित रोहिन बांध का उद्घाटन कर बाढ़ से त्रस्त लोगों को बड़ी राहत प्रदान की है। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि पिछले 25 वर्षों से लोग जिस रोहिन नदी के बाढ़ की त्रासदी झलते रहे, वहीं नदी अब यहां के खेतों को सींच कर किसानों की खुशहाली का नया द्वार खोलेगी। मुख्यमंत्री योगी ने अपनी बात को रखते हुए आगे कहा कि आज देश के 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा है। चार करोड़ गरीब परिवारों को उनका अपना आशियाना मिला है। बच्चों की अच्छी पढ़ाई से लेकर लोगों की दवाई तक के लिए भाजपा सरकार काम कर रहीं हैं।

 वक्फ बोर्ड पर एक्शन के बाद अब शिक्षा और स्वास्थ्य पर होगा काम

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वक्फ बोर्ड के नाम पर अब कोई डकैती नहीं डाल सकेगा। इस संपत्ति का उपयोग विद्यालय व मेडिकल कालेज बनाने के लिए होगा। वक्फ बोर्ड के नाम पर लाखाें एकड़ भूमि पर कब्जा है, इससे किसी गरीब का कल्याण नहीं होता था। इस लूट पर अब सख्ती से लगाम लगेगी। पिछली सरकारों को अपने परिवार का पेट भरने की फुर्सत नहीं थी। पहले एक जनपद एक माफिया की पहचान थी। अब एक जनपद एक मेडिकल कालेज से जिले जाने जा रहे हैं। यूपी अब बीमारू राज्य नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन से उत्तर प्रदेश अब नई ऊंचाइयां छू रहा है। वक्फ बोर्ड पर एक्शन के बाद प्रदेश सरकार अब शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस करते हुए प्रदेश को आगे बढ़ाएगी।

654 करोड़ की दी सौगात

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ शनिवार को रोहिन बैराज के उद्घाटन और 654 करोड़ रुपये की 629 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के लिए महाराजगंज जिले में थे। इस दौरान महाराजगंज के स्थानीय निवासी मुख्यमंत्री योगी की झलक पाने को बेताब दिखे। मुख्यमंत्री योगी ने सभा में आये लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

महाकुंभ का आयोजन देख दुनिया भौचक्की रह गई

सीएम योगी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है। दो वर्ष के अंदर तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। हर घर बिजली के बाद अब हर घर नल- जल योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। महराजगंज अब पिछड़ा जिला नहीं है। विकास व विरासत का समन्वय कैसे होना चाहिए काशी व अयोध्या इसके उदाहरण हैं। महाकुंभ का आयोजन देखकर तो पूरी दुनिया भौचक्की रह गई।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.