छत्तीसगढ़ युवा शक्ति द्वारा मदनपुर टोल प्लाजा में आस पास के लोगों का धरना प्रदर्शन जारी

रिपोर्ट: फिरत दस महंत

कटघोरा- मदनपुर रजकम्मा राष्ट्रीय राज्य मार्ग 130 में आज लगभग 12 बजे से छत्तीसगढ़ युवा शक्ति एवं आस पास के ग्रामीणों के द्वारा पंडाल लगाकर अनिश्चित काल प्रदर्शन जारी| जन प्रतिनिधि ग्रामीणों का कहना है कि यह टोल प्लाजा नियम के विरुद्ध बना है| टोल प्लाजा में 60 किलो मीटर की दूरी होनी चाहिए लेकिन इस टोल प्लाजा की दूरी लिम्हा टोल प्लाजा से मदनपुर रजकम्मा टोल प्लाजा की दूरी लगभग 35 से 40किलो मीटर की दूरी पर यह टोल प्लाजा बना हुआ है|

लोगों का यह भी कहना है, 20 किलोमीटर आस पास के ग्रामीणों एवं जन प्रतिनिधि का रोज आना जाना होता है| रोज टोल प्लाजा वालों के द्वारा अवैध तरीके से पैसा लिया जाता है| हम आस पास के लोगों को रोज टोल प्लाजा क्रॉस करके जाना पड़ता है| पाली, पोंडी उपरोड़ा, कटघोरा ब्लॉक में अधिकतर आदिवासी लोग रहते हैं| रोजी मजदूरी करने वाले लोग रहते हैं| आस पास के लोगों का समर्थन मिल रहा है, जनप्रतिनिधि एवं लोगों का कहना है कि 20किलो मीटर की दूरी के लोगों को टोल प्लाजा मदनपुर में ना देना पड़े| मौके स्थल पर पाली SDM तहसीलदार कटघोरा, पाली, दीपका बांकी मोंगरा से भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात| पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे| अभी तक किसी भी प्रकार से आंदोलनकारी एवं राष्ट्रीय राज्य मार्ग के अधिकारियों के बीच किसी भी प्रकार से समझौता नहीं हुआ है|

About Post Author