चौधरी चरण सिंह की जयंती पर विधानसभा में किया गया याद, कृषि मंत्री ने उजागर किया उनका जीवन और किसान हित योगदान

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश विधानसभा में चौधरी चरण सिंह की जन्म जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सदन में उनके जीवन और किसानों के लिए किए गए योगदान को याद किया गया।

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने चौधरी चरण सिंह की जीवन यात्रा और उनके राजनीतिक संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों के हित को सर्वोपरि रखा और कृषि सुधारों के माध्यम से उनकी स्थिति सुधारने का प्रयास किया।

सपा विधायक अतुल प्रधान ने भी चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सदन में अपनी बात रखी और सरकार से गन्ना मूल्य वृद्धि तथा गन्ना किसानों की समस्याओं को शीघ्र हल करने की मांग की।

वहीं, विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने चौधरी चरण सिंह द्वारा किए गए भूमि सुधार कानूनों और किसानों के हित में किए गए कार्यों को याद करते हुए कहा कि किसानों को ध्यान में रखते हुए एक दिन का सदन संचालन किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर सदन ने मिलकर चौधरी चरण सिंह को नमन किया और उनके किसानों और देश की सेवा में योगदान को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *