प्राण प्रतिष्ठा की तारीख पर चंपत राय का रिएक्शन, कहा- ’22 जनवरी उतना ही महत्वपूर्ण जितना 15 अगस्त 1947…’

KNEWS DESK- उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य काफी तेजी से चल रहा है| राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ खुद पूरे काम पर निगरानी रखे हुए हैं| 22 जनवरी 2024 को पीएम मोदी के हाथों रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है| इस कार्यक्रम को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने आज बड़ा बयान दिया है|

चंपत राय ने कहा, 22 जनवरी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना 15 अगस्त 1947 था, जितना कारगिल को वापस प्राप्त करना था, जितना 1971 में एक लाख सैनिकों की नजरबंदी महत्वपूर्ण थी, यह उतना ही महत्वपूर्ण है| इस कार्यक्रम को लेकर चंपत राय ने आगे कहा, संतुष्टि की अनुभूति होती है, प्रारंभ में आस-पास की छोटी-छोटी रियासतें, पुजारी, संत-महात्मा और 1983 के बाद पूरे भारत से अयोध्या के लोग इससे जुड़ने लगे और जो विषय केवल अयोध्या तक ही सीमित था, वह पूरे देश के सम्मान का विषय बन गया|

Home - Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra

एयरपोर्ट का उद्घाटन भी करेंगे पीएम मोदी

अयोध्या में आने वाली 30 दिसंबर को श्री राम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन भी होने वाला है| पीएम मोदी इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, जिसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं| सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को ही अयोध्या पहुंचे थे और राम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर और भगवान रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रही तैयारियों का उन्होंने जायजा लिया था| साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट का भी निरीक्षण किया था| यहां श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने सीएम योगी को निर्माण से जुड़ी जानकारी दी थी|

About Post Author