अयोध्या में पहनी जाएंगी अमरोहा की बनी जय श्रीराम लिखी टोपियां

रिपोर्ट – शीरब चौधरी 

उत्तर प्रदेश  – जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर के गर्भ ग्रह में रामलला की मनमोहक श्यामरंगी मूर्ति की स्थापना की जाएगी| उससे पहले पूरे देश में जश्न की तैयारी चल रही है |  अयोध्या में श्रीराम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश भर में तैयारियां चल रही हैं। अपने अपने तरीके से सभी लोग भव्य आयोजन की तैयारी को लेकर जुटे हुए हैं। अमरोहा में नसीम बेग का नाम भी इस कड़ी में शामिल हो गया है। दरअसल, नसीम जय श्रीराम लिखी भगवा टोपियों को तैयार कर रहे हैं। नसीम की जय श्रीराम लिखी भगवा टोपी अयोध्या पहुंचने वाले रामभक्तों के सिर सजेगी।

आपको बता दें पूरा देश इस वक्त 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, क्योंकि 500 वर्षों का लंबे इंतजार की घड़ी अब खत्म होने को है | 22 जनवरी को रामलला की प्रतिमा को गर्भ ग्रह में बने आसन पर स्थापित किया जाएगा, जिसको लेकर पूरा देश में  तैयारी चल रही है|देश के प्रधानमंत्री ने भी 22 जनवरी को देश की आवाम से इस दिन को दीपावली के दिन के रूप में मनाने की अपील की है| वहीं अमरोहा के रहने वाले वसीम बैग ने बताया कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि अयोध्या में पहने जाने वाली भगवान जय श्रीराम की टोपी अमरोहा में बनाने का आर्डर मिला है| क्योंकि इससे एक महीने का बहुत बड़ा रोजगार मिला है जिसको लेकर हम बहुत खुश हैं की अमरोहा में बन रही जय श्री राम की लिखी टोपियाँ अयोध्या की आवाम के सर पर सजेगी|

About Post Author