विधानसभा में 32 पदों पर रद्द हुई भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों की वापस होगी परीक्षा शुल्क

उत्तराखंड-  साल 2021 में उत्तराखंड विधानसभा में 32 पदों पर भर्ती होने वाली थी लेकिन परीक्षा होने के बाद भी लम्बे समय तक इसका कोई नतीजा नहीं आने के कारण इस पर धांधली के आरोप लगने लगे। बैंगडोर से नियुक्ति की बात उठने पर इसका नतीजा घोषित नहीं किया गया बल्कि इसे निरस्त कर दिया गया साथ ही इस पर जांच की गई। जांच में पाया गया कि जिस फर्म ने परीक्षा करायी उसकी स्थिती सन्दिग्ध पायी गयी। जांच करने पर पाया गया कि फर्म आरएमएस टेक्नो साल्यूशन के खाते में तीन दिन में 59 लाख रूपये आए। जांच में यह भी पाया गया कि फर्म के अभिलेखों में भी त्रुटियां हैं। जिसके बाद फर्म के खिलाफ कार्रवाई की गयी।

32 पदों पर आठ हजार अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय के 32 पदों के लिए साल 2021 में विज्ञप्ति जारी कर परीक्षा आयोजित की गयी थी। जिसके परिणाम से पहले ही इसपर धांधली होने की बाते उठने पर इसे रद्द किया गया। जिसके बाद भर्ती परीक्षा कराने वाली फर्म आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन को धांधली का दोषी पाया गया। जिसके बाद इससे वसूली शुरू की गयी। आठ लाख रूपये की राशि फर्म दे चुकी है। राशि मिलने के बाद अब विधानसभा द्वारा इसकी योजना बनायी जा रही है कि परीक्षा में शामिल आठ हजार अभ्यर्थियों को उनका परीक्षा शुल्क प्रति अभ्यर्थी 975 रु वापस करा दिया जाए।

About Post Author