देहरादून को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी, 15 कुंतल पॉलिथीन जब्त, 869 लोगों के काटे गए चालान

रिपोर्ट – अंकित काला

उत्तराखंड – देहरादून नगर निगम द्वारा शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पॉलिथीन और प्लास्टिक कचरा सबसे बड़ी समस्या है। हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक इस पर प्रतिबंध लगाने के आदेश पहले ही जारी कर चुके हैं। जिसके तहत देहरादून शहर से 15 कुंतल पॉलिथीन निगम ने जब्त की जा चुकी है |

बड़े स्तर पर चलाया जा रहा अभियान

बता दें कि देहरादून को प्लास्टिक और पॉलिथीन मुक्त करने के लिए नगर निगम ने कवायद तेज कर दी है। लोगों को जागरूक करने और प्लास्टिक एवं पॉलिथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के लिए निगम बड़े स्तर पर अभियान चला रहा हैं | वहीं नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी अविनाश खन्ना ने बताया नगर निगम द्वारा शहर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा हैं।

उन्होंने बताया की 1 अप्रैल से 14 जून तक 5 लाख 67000 की वसूली निगम ने की है। साथ ही 869 लोगों के चालान भी किए गए हैं। देहरादून शहर से 15 कुंतल पॉलिथीन नगर निगम ने जब्त की है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.