उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर होने हैं उपचुनाव, जल्द होगी मतदान की तारीखों का ऐलान

KNEWS DESK, उत्तर प्रदेश में विधानसभा की दस सीटें खाली हो रही हैं| चुनाव आयोग की घोषणा के बाद इन सीटों पर कभी भी मतदान की तारीखों का ऐलान हो सकता है| वहीं अभी तक 10 सीटों में से 5 पर समाजवादी पार्टी का कब्जा था, तीन सीटें बीजेपी के पास थीं| जबकि एक-एक सीट बीजेपी के सहयोगी दलों आरएलडी और निषाद पार्टी के पास थीं|

Rajya Sabha Elections: आज होगा यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, सपा के कई विधायक करेंगे 'खेला'!

उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर जल्द उपचुनाव होने जा रहे हैं| ऐसे में चुनाव आयोग कभी भी इन सीटों पर मतदान की तारीखों की घोषणा कर सकता है| वहीं इस समय राजनीतिक पार्टियों में हलचल बढ़ गई है| सभी दल साम दाम दंड भेद के हथकंडे अपना कर उपचुनाव की 10 सीटें जीतना चाहते हैं| दरअसल, इनमें से 9 सीटें लोकसभा चुनाव लड़ने वाले विभिन्न दलों के विधायकों के सांसद बनने के चलते खाली हुई हैं| वहीं कानपुर की सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी के दंडित होने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द होने के चलते खाली हुई है| इसके अलावा आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी 10 सीटों में से 9 पर अपनी दावेदारी पेश कर रही है, तो वहीं उसकी सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल मीरापुर के अलावा दो अन्य सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करना चाहती है| आरएलडी विधायक चंदन चौहान के सांसद बनने के कारण मीरापुर विधानसभा सीट खाली हुई है, इसलिए एनडीए में सीट बंटवारे के तहत मीरापुर रालोद के खाते में जाने की पूरी उम्मीद है| इसके अलावा जयंत चौधरी की पार्टी दो और सीटें चाहती है|

About Post Author