KNEWS DESK – मध्यप्रदेश के इंदौर से एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एग्री-इनnovation स्टार्टअप Innoveg के फाउंडर अंकित बारबेटा अपने चार टॉप परफॉर्मिंग कर्मचारियों को ब्रांड न्यू Tata Nexon EV गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो ऑफिस के अंदर रिकॉर्ड किया गया है, जहां खुशी और तालियों की गूंज माहौल को खास बना देती है।
वीडियो में अंकित बारबेटा चारों कर्मचारियों को “योद्धा” बताते हैं और उन्हें कार की चाबियां चुनने के लिए कहते हैं। जैसे ही चाबी से कार अनलॉक होती है, पूरा ऑफिस जश्न में डूब जाता है। यह पल वहां मौजूद हर शख्स के लिए भावुक कर देने वाला है।
https://www.instagram.com/reels/DUNlHCAAKYM/
Innoveg एक एग्री इनोवेशन स्टार्टअप है, जो खेती को आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए रिसर्च और नई तकनीकों पर काम करता है। वीडियो शेयर करते हुए अंकित ने लिखा, “बॉस होना पहचान है, लेकिन अपनों के लिए जीना किस्मत।”
इस वीडियो को अब तक करीब 10 लाख बार देखा जा चुका है और 38 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स इसे मेहनत का फल बता रहे हैं और ऐसे बॉस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आज के दबाव भरे स्टार्टअप कल्चर में यह वीडियो भरोसे, सम्मान और इंसानियत की मिसाल बनकर सामने आया है।