बिहार में पुल गिरने का सिलसिला जारी, एक और ब्रिज ने ली जल समाधि

KNEWS DESK, बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है| यह थमने का नाम ही नहीं ले रहा है| वहीं मधुबनी जिले के एक पुल ढहने की घटना सामने आई है| पिछले 11 दिनों के अंदर बिहार में यह पांचवीं ऐसी घटना हैं| हालांकि, ब्रिज के गिरने से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है|

बिहार में 9 दिनों में 5वां पुल ढहा, चार साल से बन रहा था पुल - वनइंडिया न्यूज़

बिहार में निर्माणाधीन पुलों का गिरना लगातार जारी है| इसी कड़ी में बिहार के मधुबनी जिला के झंझारपुर में एक और निर्माणाधीन पुल गिर गया| पिछले 11 दिनों के अंदर बिहार में पुल गिरने की यह पांचवीं घटना है| हालांकि, इस हादसे में किसी के दुर्घटनाग्रस्त होने की कोई सूचना सामने नहीं आई है| वहीं इससे पहले बिहार के किशनगंज से ऐसा मामला सामने आया था और अब यह घटना बिहार के मधुबनी जिले में घटित हुई है| इसके अलावा आपको बता दें कि 18 जून को एरिया में 12 करोड़ की लागत से बकरा नदी के ऊपर बन रहा पुल ध्वस्त हो गया था| इसके बाद 22 जून को सिवान की गंडक नदी पर बने पुल ने जल समाधि ले ली थी| बताया जा रहा है कि यह पल तकरीबन 40 – 45 साल पुराना था| इसके बाद 23 जून को पूर्वी चंपारण में लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बन रहे पुल के ध्वस्त होने का मामला सामने आया| वहीं 27 जून को बिहार के किशनगंज में भी कंकाई और महानंदा नदी को जोड़ने वाली एक छोटी सहायक नदी पर बन रहा पुल भी ढह गया था|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.