बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, बुजुर्गों को मिलने वाली मासिक पेंशन में की बढ़ोत्तरी, अब मिलेंगे 1100 रूपए

डिजिटल डेस्क- बिहार चुनाव से पहले वोटरों को लुभाते हुए अपने पक्ष में करने के लिए सभी पार्टियां नए-नए तिकड़म अपना रही हैं। ऐसे में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले बड़ा फैसला किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में रहने वाले  बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं को दी जाने वाली मासिक पेंशन बढ़ाने का ऐलान किया है।

400 से बढ़कर हुई 1100 रूपए

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार के बुजुर्गों, दिव्यांगो और विधवा महिलाओं को मिलने वाली पेंशन को 1100 रूपए प्रतिमाह कर दिया है। पहले ये पेंशन 400 रूपए मिलती थी। इसमें 700 रूपए की वृद्धि करते हुए 1100 रूपए करने का फैसला किया गया है। बढ़ी हुई पेंशन जुलाई माह से प्रभावी हो जाएगी।

1.9 करोड़ लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

मुख्यमंत्री के अनुसार, बढ़ी हुई राशि 10 जुलाई से आनी शुरू हो जाएगी और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि लाभार्थियों को हर महीने की 10 तारीख को यह राशि मिल जाए। इससे 1,969,255 लाभार्थियों को मदद मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि सभी लाभार्थियों को जुलाई से बढ़ी हुई दर पर पेंशन मिलेगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यह राशि सभी लाभार्थियों के खाते में महीने की 10 तारीख को भेजी जाए। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को बहुत मदद मिलेगी। बुजुर्ग समाज का एक अनमोल हिस्सा हैं, और उनका सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में प्रयास करती रहेगी।