राजद के मुख्यमंत्री चेहरे पर तोड़ी लालू प्रसाद यादव ने चुप्पी, हर हाल में सीएम तेजस्वी यादव ही बनेंगे

डिजिटल डेस्क- बिहार विधानसभा चुनाव के करीब आते ही बिहार की सभी पार्टियां अपने अपने पत्ते खोलती नजर आ रही है। बिहार में इन दिनों सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहा है तो वहीं पार्टियों में जुबानी जंग जारी है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री के चेहरे से पर्दा उठाते हुए बड़ा ऐलान कर दिया है। राजद के राज्य परिषद की बैठक में लालू यादव ने यह घोषणा करते हुए कहा कि लालू ने तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान भी किया।

तेजस्वी ने की है कड़ी मेहनत

राज्य परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए लालू यादव ने कहा कि तेजस्वी ने पार्टी और प्रदेश के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने युवाओं का भरोसा जीता है और वही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह फैसला पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं की सहमति से लिया गया है। तेजस्वी यादव ने इस ऐलान पर कहा कि वह जनता के विश्वास पर खरे उतरने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

जंगलराज नहीं राक्षसराज है

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कैसे-कैसे लोग सरकार में हैं। यह जंगल राज नहीं राक्षसराज है। रोड पर कोई चल नहीं पा रहा, घर में घुस-घुसकर मारा जा रहा है। राबड़ी देवी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सारा काम सरकार का लोग कर रहे हैं। इसके साथ ही मीडिया पर भी उन्होंने तंज कसा। उन्होंने कहा कि मीडिया को सरकार का कुछ नहीं दिखता है। हम लोग के राज में कुछ होता है तो एक महीना दिखाता है सब। सरकार में क्या हो रहा है, आप देख ही रहे है। लालू और तेजस्वी यादव सत्तू खाते हैं तो लोग मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि तेजस्वी जो तय किए हैं, वही करना है। हम लोग उनके साथ हैं। पूरा बिहार परिवार हमारा है। जिसको जितना गाली देना है गली देते जाइए। सब को एकट रहना है।

बैठक में मौजूद रहे ये लोग

बैठक में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और मंगनीलाल मंडल के अलावे राज्य के सभी नेता, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक एवं पूर्व विधायक सहित लगभग 800 राज्य परिषद के सदस्य शामिल हुए। मंगनी लाल मंडल को सत्र 2025 – 2028 के लिए बिहार प्रदेश राजद के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। यह आगामी बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर किया गया है।