KNEWS DESK- ख्यात खालिस्तानी आतंकी कश्मीरा सिंह उर्फ बलबीर सिंह निवासी गांव गल्लवड्डी को बिहार के मोतिहारी से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आतंकी पर 10 लाख रुपये का इनाम था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मोतिहारी पुलिस की मदद से पकड़ा गया और पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि कश्मीरा सिंह 2016 में पंजाब की नाभा जेल ब्रेक की घटना के दौरान फरार हो गया था और तभी से भगोड़ा घोषित था।
2016 में पंजाब जेल से फरार हुआ था कश्मीर सिंह
कश्मीर सिंह गलवड्डी खालिस्तानी अलगाववादी प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सदस्य है। वह 2016 में पंजाब की नाभा जेल से कई अन्य कैदियों के साथ भाग गया था और बाद में उसने अपना ठिकाना नेपाल में बना लिया। वहां से वह कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा, जिसमें मई 2022 में मोहाली में पंजाब पुलिस खुफिया मुख्यालय पर रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) हमला में भी शामिल है।
नेपाल में अलग-अलग पहचान का कर रहा था इस्तेमाल
पुलिस के सूत्रों ने कहा कि कश्मीर सिंह गलवड्डी नेपाल में अलग-अलग पहचान का इस्तेमाल कर रहा था। पहचान से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। भारत-पाकिस्तान तनातनी और ऑपरेशन सिंदूर के बाद एनआईए को बड़ी सफलता मिली है।
यह एक बड़ी गिरफ्तारी है- एसपी चंपारण
एसपी, पूर्वी चंपारण स्वर्ण प्रभात ने बताया कि यह एक बड़ी गिरफ्तारी है। वह कई मामलों में वांछित था। एनआईए ने उसके सिर पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। विभिन्न केंद्रीय और राज्य एजेंसियां गलवड्डी से पूछताछ कर रही है। हम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहें हैं कि वह ऐसे समय में बिहार में क्यों घुसा, जब देश में युद्ध जैसे हालात हैं।