डिजिटल डेस्क- बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान की एंट्री ने सभी राजनीतिक दलों में हलचल पैदा कर दी है। वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के चुनाव लड़ने को लेकर सियासत गरमाई हुई है। एक बार फिर उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वो बिहार में चुनाव लड़ेंगे आज छपरा में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने ऐलन किया कि उनकी पार्टी सूबे की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान चिराग ने ये भी कहा कि उन्हें बिहार आने से रोकने की साजिश की जा रही है, लेकिन चिराग पासवान किसी से डरने वाला नहीं है।
हर एक सीट पर चिराग खड़ा होगा
जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हर सीट पर चिराग पासवान खड़ा होगा यानी पार्टी के उम्मीदवार चिराग की विचारधारा और नेतृत्व को लेकर मैदान में उतरेंगे। चिराग पासवान ने इस दौरान बिना नाम लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि उन्हें बिहार आने से रोकने की साजिश की जा रही है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कहा कि चिराग पासवान किसी से डरने वाला नहीं है।
गोपाल खेमका हत्याकांड पर साधा निशाना
पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या के मामले पर चिराग पासवान ने चिंता जताई. उन्होंने कहा, ‘ऐसी घटनाएं उस सरकार में हो रही हैं, जिसकी पहचान सुशासन का समर्थन कर रहा हूं। यह वाकई चिंता का विषय है। मैं इस सवाल से भागने की कोशिश नहीं करूंगा, न ही हमारी सरकार को ऐसा करने की कोशिश करनी चाहिए। अगर इतनी बड़ी घटना शहरी इलाकों में खुलेआम होती है, अगर इतने पॉश इलाके में होती है, तो यह बहुत गंभीर मामला है। मैं सरकार के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन के भी संपर्क हूं, लेकिन ऐसी घटनाएं हमारी चिंता बढ़ाती हैं। अगर परिवार (गोपाल खेमका का) डरा हुआ है, तो यह जायज है। यह ऐसा परिवार है जिसने पहले भी इसका सामना किया है। क्या स्थानीय प्रशासन ने परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई? यह प्रशासन की जिम्मेदारी थी।