KNEWS DESK- बिहार बोर्ड के 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी होते ही रिजल्ट की प्रतिक्षा में बैठे छात्रों के चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिली। शनिवार को दोपहर 12 बजे परिणाम जारी किया गया। बिहार बोर्ड की तरफ से बताया गया कि इस वर्ष कुल 15,85,868 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 8,18, 122 लड़कियां और 7,76,746 लड़के थे। जिनमें से 82.11 प्रतिशत छात्रों ने सफलता अर्जित की है।
आपको बताते चलें कि 17 फरवरी से 25 फरवरी के मध्य मैट्रिक्स परीक्षा का आयोजन किया गया था। बिहार बोर्ड ने 25 मार्च को इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित किया था। 4 दिन बाद बिहार बोर्ड ने मैट्रिक्स परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया।
बिहार बोर्ड ने रिजल्ट के साथ टॉपर सूची भी जारी की है। इस टॉपर सूची में 11 मेधावियों को स्थान दिया गया है। पहले स्थान पर साक्षी कुमारी, महिला, राम नरेश शर्मा, जेपीएन हाई स्कूल नरहन, समस्तीपुर ने 489 अंकों के साथ सफलता हासिल की है। दूसरे स्थान पर अंशु कुमारी, महिला, भूपेन्द्र साह, भारतीय इंटर कॉलेज, गहिरी, 489 अंक, तीसरे स्थान पर रंजन वर्मा, पुरुष, शिव शंकर सिंह, उच्च विद्यालय अगिआंव बाजार, भोजपुर, 489 अंक, चौथे स्थान पर पुनित कुमार सिंह, पुरुष, संतोष कुमार सिंह, आदर्श उच्च विद्यालय बरका राजपुर, बक्सर 488 अंक, पांचवें स्थान पर सचिन कुमार राम, पुरुष, भूदेव राम, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिमरिया चकाई, जमुई, 488 अंक, छठवें स्थान पर प्रियांशु राज, पुरुष, राजीव कुमार, आर एन एंड पी आर एच/एस जलालाबाद, मुंगेर, 488, सातवें स्थान पर मोहित कुमार, पुरुष, उपेन्द्र पंडित, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय टेंगरा, बेलहर, बांका, 487 अंक, आठवें स्थान पर सूरज कुमार पांडे, पुरुष, पुष्पेंद्र कुमार, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बसबेरवा, बांका, 487 अंक, नौवें स्थान पर खुशी कुमारी, महिला, संजय प्रसाद, आरआर हाई स्कूल गोरारी, रोहतास, 487 अंक, दसवें स्थान पर प्रियांशु रंजन, पुरुष, तेज नारायण, बोसाक आरके हाई स्कूल, आजमनगर, 487 अंक, ग्यारहवें स्थान पर रोहित कुमार, पुरुष, संजय कुमार, सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई, 487 अंकों के साथ मेधावी सूची में नाम दर्ज करवाया।
बिहार बोर्ड के टॉपरों को मिलने वाली राशि में की गई बढ़ोत्तरी
- बिहार बोर्ड ने इस साल कक्षा 10 और 12 के टॉपर्स के लिए पुरस्कार राशि में वृद्धि की है। अब 10वीं कक्षा के प्रथम स्थान पर आने वाले छात्र को ₹2 लाख नकद, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-रीडर प्रदान किया जाएगा।
- दूसरे स्थान पर आने वाले विद्यार्थी को ₹1.5 लाख नकद (जो पिछले साल ₹75,000 थी), एक लैपटॉप और एक किंडल ई-रीडर मिलेगा। वहीं, तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र को ₹1 लाख का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
- इसके अतिरिक्त, चौथे से दसवें स्थान तक के छात्रों को ₹30,000 की नकद राशि प्रदान की जाएगी।