बिहार: लाठीचार्ज में घायल हुए भाजपा नेता विजय कुमार सिंह की हुई मौत, कई अन्य भाजपा नेता घायल

KNEWS DESK… बिहार के विधानसभा में हुए हंगामे के बाद प्रोटेस्ट करने पहुंचे भाजपा नेता पर बिहार पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसके चलते वो गम्भीर रूप से घायवल हो गए थे। आज गुरुवार को दोपहर 1 बजे उपचार के दौरान भाजपा नेता की मौत हो गई। बीजेपी नेताओं ने बताया कि मृतक बीजेपी नेता की पहचान जहानाबाद नगर के रहने वाले विजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। जोकि बीजेपी में जहानाबाद नगर एरिया का महामंत्री थे।

दरअसल आपको बता दें कि बिहार विधानसभा सत्र के चौथे दिन जमकर हंगामा हुआ, जिसके चलते भाजपा के प्रदर्शन के दौरान बिहार पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। बता दें कि यह प्रदर्शन मुख्य रूप से तेजस्वी यादव के खिलाफ किया जा रहा था। बीते दिन तेजस्वी यादव ने 10 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। जिसे वह पूरा नहीं कर सके। बता दें कि प्रदर्शन को देखते हुए बिहार विधानसभा की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा में 2 एसपी, 3 डीएसपी, 200 लाठी पार्टी, 50 से ज्यादा राइफलमैन और 50 से ज्यादा महिला पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाठीचार्ज में कई अन्य नेता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि विधानसभा का घेराव करने जा रहे कार्यकर्ताओं को पटना के डाकबंगला चौराहे के पास रोक दिया गया और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। घटना में कई नेताओं के सिर भी फट गए हैं।

About Post Author