KNEWS DESK- बागपत पहुंचे भाकियू संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने पहलगाम में हुए आंतकी हमले पर दुख जताते हुए भारत सरकार से एक्शन लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर देश के लोग देश में सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो सरकार पर सवाल खड़े होना लाजमी है। जिसके चलते सरकार को मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए और इस घटना को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को मोत के घाट उतार देना चाहिए। भाकियू संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी सरुरपुर कला गांव में बागपत भाकियू कार्यकारिणी की मीटिंग को संबोधित करने के लिए आए थे। इस मौके पर उन्होंने कहा की तीन मई को भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा सहारनपुर के फतेहपुर थाने पर महापंचायत करेगा, क्योंकि फतेहपुर थाना क्षेत्र के किसानों को इंसाफ नहीं मिल रहा है। उनके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है,जो किसी भी सूरत मे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में 3 तारीख को महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे बागपत से भी सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

3 मई को करेंगे महापंचायत का आयोजन
जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि आगामी तीन तारीख को फतेहपुर पहुंचकर महापंचायत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस महापंचायत में फतेहपुर में किसानों के न्याय की मांग करते हुए किसानों को उनका हक दिलाएंगे।