झीलों के शहर के नाम एक और उपलब्धि, ट्रैवल प्लस लीजर रीडर्स अवार्ड लिस्ट में उदयपुर को मिला दूसरा स्थान

KNEWS DESK, ट्रैवल प्लस लीजर रीडर्स अवार्ड लिस्ट में ऐसे टॉप 10 शहरों के नाम जारी किये गए हैं, जो दुनियाभर में सर्वश्रेष्ठ हैं| इस सूची में दूसरा नंबर उदयपुर ने हासिल किया है|

Good News : झीलों की नगरी का फिर बजा दुनिया में डंका, उदयपुर दुनिया का दूसरा सबसे फेवरेट शहर

झीलों के शहर के नाम से प्रसिद्ध राजस्थान के उदयपुर को एशिया के सबसे खूबसूरत शहर का खिताब मिला है| वहीं उदयपुर को ‘वेनिस ऑफ द ईस्ट’ के नाम से भी जाना जाता है| दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची में उदयपुर को दूसरा स्थान मिला है| ये सूची ट्रैवल प्लस लीजर रीडर्स अवार्ड द्वारा जारी की है| इसमें टॉप 10 पर्यटन और खूबसूरत स्थानों को चुनकर सूची बनाई गई है| इस लिस्ट में पहले स्थान पर मैक्सिको सैन मिगुएल डी ऑलेंडे है| जो दुनियाभर में सर्वश्रेष्ठ है| इसके अलावा दूसरा नंबर उदयपुर को मिला है| इस सूची में जापान का क्योटो शहर तीसरे स्थान पर है|

ये हैं दुनिया के टॉप 10 सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची

· पहले स्थान पर है मेक्सिको का सैन मिगुएल डी ऑलेंडे,

· दूसरे स्थान पर भारत का उदयपुर है,

· तीसरे स्थान पर जापान का क्योटो शहर है,

· चौथे स्थान पर वियतनाम का होई एन शहर है,

· पांचवां स्थान थाईलैंड के चियांग माई शहर को मिला है,

· छठे स्थान पर इटली का फ्लोरेंस शहर है,

· सातवें स्थान पर थाईलैंड का बैंकॉक शहर है,

· आठवें स्थान पर जापान का टोक्यो शहर है,

· नौवा स्थान इंडोनेशिया के उबुद शहर को दिया है,

· दसवाँ स्थान पुर्तगाल के फुंचाल शहर को दिया है.

About Post Author