KNEWS DESK- नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में राहुल और सोनिया गांधी के नाम शामिल होने पर जनपद कासगंज के बीजेपी युवा मोर्चा ने सोनिया और राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में बीजेपी एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी और जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि नेशनल हेराल्ड मामले में दाखिल चार्जशीट में राहुल गांधी व सोनियां गांधी का भी नाम है। इसीके चलते भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आज नेशनल हेराल्ड मामले में नदरई गेट से पैदल मार्च निकाला और गांधी मूर्ति पर पुतला दहन किया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकताओं ने राहुल गांधी व सोनियां गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई की है। ED ने PMLA के तहत सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा की पूरी कोंग्रेस पार्टी घोटालेबाज पार्टी है। इनका आजादी के बाद से ही घोटालों का इतिहास रहा है। कांग्रेस पार्टी इस देश को अपनी जागीर समझती है और राहुल, सोनिया गांधी देश की संपत्ति को अपनी मानते हैं। नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी कोर्ट में तलब किए जा चुके हैं। कहा कि कांग्रेस की पीढ़ियों से चल आ रही मनमानी और घोटाले सामने आने चाहिए।

कानपुर में भी नाराज कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
कानपुर में भी कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा नेताओं के पर की जा रही बयानबाजी के खिलाफ नाराज कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने बताया कि रॉबर्ट वाड्रा पर लगे भ्रष्टाचार के आप लगातार उजागर होते जा रहे हैं। ऐसे में बौखला कर भारतीय जनता पार्टी पर लगातार अनलगल बयान बाजी की जा रही है। इसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फुका। नवीन मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का पुतला फुका साथ ही मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार की जांच चल रही है जिससे राहुल गांधी बौखला गए हैं और लगातार नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर बयान बाजी कर रहे हैं। इससे भाजपा कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है और या मोदी सरकार है इस सरकार में अनियायता करने वाले और भ्रष्टाचारियों को छोड़ नहीं जाएगा बल्कि संविधान के तहत कार्रवाई की जाएगी।