AAP के सुशील कुमार रिंकू बने जालंधर के सिकंदर

KNEWS DESK :  जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी  के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने जीत दर्ज कर ली है|जीत के साथ ही एक बार फिर पार्टी की एंट्री लोकसभा में हो गई है| इसके पहले लोकसभा में पार्टी के पास सिर्फ 1 ही सदस्य था|यद्यपि पंजाब विधानसभा चुनाव के साल 2022 के बाद भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें संगरूर से इस्तिफा देना पड़ा था| उस सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था, लोकसभा में तब से पार्टी का प्थारतिनिधित्व नहीं था.|पार्टी के पास इसके उलटे राज्यसभा में  10 सांसद थे|

 

जालंधर में आम आदमी पार्टी के नेता सुशील रिंकू ने प्रचंड जीत की बात करें तो,निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर मौजूद ताजा नतीजों के अनुसार, रिंकू को अब तक 3,00, 344 वोट प्राप्त हुए हैं| जबकि करमजीत कौर ने  2,42, 372वोट प्राप्त किये हैं|अपने उम्मीदवार की जीत को लेकर आश्वस्त आप साथियों ने इस सीट पर अन्य उम्मीदवारों पर रिंकू की बढ़त का जश्न मनाया|

उपचुनाव इस सीट के लिए  10 मई को हुआ था|सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई है|जनवरी में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन की वजह से यह सीट खाली हो गई थी|  19 उम्मीदवार  उपचुनाव में चुनाव मैदान में मौजूद हैं| जिसमें 54.70 प्रतिशत मतदान हुआ, हालाँकि 2019 के लोकसभा चुनावों में दर्ज 63.04 प्रतिशत से इस बार काफी कम मतदान हुए हैं|

वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो, जीत की खुशी में आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई देने का क्रम जारी हो गया है| पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अरविंद केजरीवाल को बधाई देने के लिए पहुँच गये हैं| दोनों की साथ में तस्वीर सामने आई है|तस्वीर के अनुसार  मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोनों ही एक-दूसरे को गले लगाकर जीत की बधाई देते हुए नजर आरहे हैं|