राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के जन्मदिन के अवसर पर सीएम शर्मा ने दी शुभकामनाएं, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की

KNEWS DESK – राजस्थान के राज्यपाल  हरिभाऊ बागडे के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उन्हें फोन कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम शर्मा ने राज्यपाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

सुबह से ही बधाई देने वालों का लगा रहा तांता 

बता दें कि राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के जन्मदिन पर उनके निवास स्थान छत्रपति संभाजी नगर में सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। केंद्रीय मंत्रियों, राज्य के मुख्यमंत्रियों, राजस्थान के मंत्रीगणों, विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तियों, सांसदों, विधायकों, अन्य जनप्रतिनिधियों, गणमान्य लोगों और आमजन ने उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। सभी ने राज्यपाल के सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन के लिए मंगलकामनाएं प्रकट की।

Rajasthan District

बधाइयों और शुभकामनाओं की भरपूर बौछार

इस मौके पर राज्यपाल को मिली बधाइयों और शुभकामनाओं की भरपूर बौछार ने उनके जन्मदिन को खास बना दिया। राज्यपाल के जन्मदिन के इस आयोजन ने उनके प्रति स्नेह और सम्मान को प्रकट किया और उनके नेतृत्व की सराहना की।

About Post Author