7वीं बार रिकॉर्ड की ओर जयपुर का Bisalpur Dam, 5 दिन में इस रफ्तार से आया पानी

KNEWS DESK- बीसलपुर बांध में हो रही लगातार बारिश ने जल स्तर को 313 आरएल मीटर के पार पहुंचा दिया है। शनिवार रात 11 बजे बांध का जल स्तर 313.17 आरएल मीटर दर्ज किया गया। जलदाय विभाग के इंजीनियरों के अनुसार, इस मानसून सीजन में अब तक बांध में 3.50 मीटर पानी की आवक हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि जयपुर शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए बीसलपुर बांध में 1 साल से अधिक का पानी पहले ही जमा हो चुका है। अगर बांध पूरी तरह से भर जाता है, तो नए पेयजल प्रोजेक्ट के लिए पानी की कोई कमी नहीं होगी। शनिवार को भले ही बांध में पानी की आवक धीमी रही हो, लेकिन जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। शनिवार सुबह तक गेज 313.09 आरएल मीटर दर्ज किया गया, और पिछले 24 घंटों में जलस्तर में 16 सेमी की बढ़ोतरी हुई। ऐसे में चर्चा है कि बीसलपुर बांध इस महीने के अंत तक छलक सकता है। अगर ऐसा होता है, तो बीसलपुर बांध 20 साल में सातवीं बार एक अनूठा रिकॉर्ड बनाएगा।

5 दिन में इस रफ्तार से बांध में आया पानी

15 अगस्त: सुबह छह बजे तक गेज-312.73 आरएल मीटर
16 अगस्त: सुबह छह बजे तक गेज –312.93 आरएल मीटर
17 अगस्त: सुबह छह बजे तक गेज-313.09 आरएल मीटर
18 अगस्त: सुबह छह बजे तक गेज-313.21 आरएल मीटर
19 अगस्त: सुबह छह बजे तक गेज-313.28 आरएल मीटर

 बीसलपुर बांध 20 साल में अब तक 6 बार छलका है। बांध पहली बार साल 2004 में छलका था। इसके बाद साल 2006, 2014, 2016, 2019 और 2022 में बांध छलका था। बीसलपुर बांध इस बाद 7वीं बार छलकने को तैयार है। हालांकि, मानसून की गति धीमी पड़ने से थोड़ा समय लग सकता है।

About Post Author