बिगड़ती व्यवस्थाओ का सावल या चुनावी बवाल ! 

उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट, 16 फरवरी सोमवार की सुबह 11 बजे यानि की आज कांग्रेस ने लोकभवन कूच करने का बड़ा फैसला लिया है. कांग्रेस प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, जंगली जानवरों के हमलों के खिलाफ हल्ला बोला है. राजभवन कूच से एक दिन पहले कांग्रेस ने विभिन्न नारों के साथ गुब्बारे भी उड़ाए. इस अवसर पर लोक भवन घेराव कार्यक्रम के संयोजक प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने तय कर दिया है. कि 16 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया जायेगा. जिसकी शुरुआत कांग्रेस कर चुकी है. कांग्रेस ने कहा प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है. आये दिन हत्या, डकैती, चेन स्नेचिंग चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं. इससे आम जनता कानून व्यवस्था को लेकर आक्रोशित है. राज्य में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. इनमें अधिकतर मामलों में भाजपा के नेता ही संलिप्त पाए गए हैं. जिस राज्य को देवभूमि के नाम से जाना जाता है. वहां भ्रष्टाचार चरम पर है.बड़ी संख्या में कोंग्रेसी नेताओ का जमवाड़ा राजधानी देहरादून के एकत्र हुआ और बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न, भ्रस्टाचार व तमाम विषयो को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस का बड़े स्तर पर लोकभवन घेराव का ऐलान था, वही भाजपा ने कांग्रेस पर हल्ला बोलते हुए कहा की लोकतंत्र में विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस पार्टी का विरोध करना उचित है. लेकिन अनावश्यक तरीके से हर मुद्दों पर धरने प्रदर्शन करना कांग्रेस का रवैया बन गया है,जो सिर्फ आम जनता को बरगलाना और राजनीती करना कांग्रेस का उद्देश्य बन गया है.

प्रदेश में बढ़ते अपराधिक मामले, लाचार कानून व्यवस्था महिला उत्पीड़न और जनसमस्याओं की अनदेखी जैसे विषयो को लेकर राज्य सरकार खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने आज लोकभवन का घेराव किया है, कांग्रेस का मानना है कि सरकार इन सभी मुद्दों को लेकर विफल साबित हुई है,साथ ही बेरोजगार युवा सड़कों पर उतरकर अपना हक मांग रहे हैं. किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं. आज प्रदेश को खनन माफिया शराब माफिया और भू माफिया सरकार को चला रहे हैं. पर्वतीय क्षेत्रों में जंगली जानवरों का आतंक है. प्रीतम सिंह ने सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया. वही इस विषय पर भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कांग्रेस पर पलटवार किया है उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस पार्टी का विरोध करना उचित है लेकिन अनावश्यक तरीके से हर मुद्दों पर धरने प्रदर्शन करना कांग्रेस का रवैया बन गया है विनोद चमोली ने बताया कि कांग्रेस के इन कृत्यों से कही न कही प्रदेश के विकास कार्यो में बाधा भी उत्पन्न हो रही है उन्होंने स्पष्ट कहा की कांग्रेस पार्टी को धरने प्रदर्शन करके राज्य हित के कार्यों में बाधा न बनते हुए अपने सुझाव भी देने की आवश्यकता है___ वही उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लोक भवन घेराव को आने वाले चुनावों को देखते हुए केवल और केवल राजनीतिक प्रदर्शन बताया हैं।

प्रदेश में लगातार बढ़ती कानून व्यवस्था सहित महिला अपराध, बेरोजगारी, जंगली जानवरों का कहर ऐसे जनता से जुड़े जटिल मुद्दे हैं. जिनको लेकर बड़ी संख्या में आज कांग्रेस ने लोक भवन का घेराव कर अपना शक्ति प्रदर्शन भी जरूर दर्शाया है. वहीं भाजपा का कहना है कि आगामी 2027 के चुनाव को लेकर कांग्रेस बौखलाहट में है. और यही वजह है कि बेवजह के मुद्दों को लेकर कांग्रेस जनता को बरगलाने का काम कर रही है. जिसका परिणाम आने वाले समय में जरूर भुगतना पड़ेगा वहीं अन्य राजनीतिक दलों ने भी बढ़ते आपराधिक मामलों को लेकर सरकार के कामों पर कई प्रश्नचिह्न खड़े किए हैं. 

कोंग्रेसियो ने बड़ी संख्या में प्रदेश में बढ़ते अपराधिक मामले, लाचार कानून व्यवस्था महिला उत्पीड़न और जनसमस्याओं की अनदेखी जैसे विषयो को लेकर राज्य सरकार खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने आज लोकभवन का घेराव किया है, देखा जाए तो उत्तराखंड की राजनीति आने वाले समय में और ज्यादा गर्म होने वाली है. भाजपा जहां संगठन और सरकार के दम पर चुनावी तैयारी में जुटी है, वहीं कांग्रेस भी आक्रामक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनता के बीच जाने की कोशिश कर रही है. 2027 के विधानसभा चुनाव भले ही अभी दूर हों, लेकिन प्रदेश में सियासी जंग का आगाज हो चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *