तिरंगा यात्रा का मान ,ऑपरेशन सिंदूर का सम्मान ! 

उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट, कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में  चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के जश्न में भाजपा ने आज राजधानी में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई. जिसमे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट समेत पार्टी के नेता, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रैली में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा चीड़ बाग से परेड ग्राउंड तक निकाली गई। यह यात्रा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक के बैनर तले राजधानी समेत राज्य के सभी प्रमुख केंद्रों, जिला व विधानसभा क्षेत्रों और शहरों व कस्बों से लेकर गांवों तक में निकाली गई। इसमें विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी प्रतिभाग किया। रैली के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में हजारों की संख्या में देशभक्त उमड़े है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने हर देशवासी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। वही विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने बीजेपी की यात्रा को राजनीति से प्रेरित बताया है।

आपको बता दे ऑपरेशन सिन्दूर के तहत सेना ने आतंकी और उनके आकाओं को समझा दिया की बहनों के सिंदूर छीनने का क्या अंजाम होता है। सेना ने पाकिस्तान में अंदर जाकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। पाकिस्तान की सेना को हमारे जवानों ने धूल चटा दी। अब पाकिस्तान को समझ आ गया है कि भारत की ओर उठी उसकी हर नजर उसके विनाश का कारण बन सकती है। सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में ज्यादातर हर परिवार से सेना में जरूर होता है। मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर सैनिकों की वीरता और बलिदान को याद करते हुए कहा, हमारे जवानों का पराक्रम और देशभक्ति अतुलनीय है। यह यात्रा उनके सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को समर्पित है। उन्होंने सैनिकों के सम्मान में पैदल पद यात्रा भी की। मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को हर साल मनाने का आह्वान भी दिया। अगले 10 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा देश के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रीय गौरव और सैन्य बलिदान की गाथा को जन-जन पहुचायेगी।

वही ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तराखंड प्रदेश प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने कहा कि कांग्रेस ने सेना का मनोबल बढ़ाने व उनके प्रति अपना पूर्ण समर्थन प्रदर्शित करने के लिए पूरे देश में तिरंगा यात्रा तब निकाली जब देश की सेना दुश्मनों से सीमा पार व सीमा पर लोहा ले रही थी और लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत पूरे देश के अलग अलग हिस्सों में इस प्रकार की तिरंगा जय हिंद यात्रा निकाल कर अपना राष्ट्रीय कर्तव्य निभाया अब भाजपा वोट की खातिर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को भुनाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाल रही है इस पर कांग्रेस को कोई ऐतराज नहीं है किन्तु कांग्रेस का यह कहना है कि तिरंगा यात्रा निकालने से पहले भारतीय जनता पार्टी व देश के प्रधानमंत्री को देश की जनता के मन में जो सबसे बड़ा सवाल आज पैदा हो गया है उसका उत्तर देना चाहिए कि भारत की सुरक्षा आत्मरक्षा और संप्रभुता का निर्णय अमरीका को करने का अधिकार किसने दिया। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा यह सेना का पराक्रम है जिसको बीजेपी वोट के खातिर भुनाने का काम कर रही है लेकिन अब बीजेपी की दाल गलने वाली नही है।

भारत पाकिस्तान के बीच चले तनाव ,खत्म होने के बाद प्रदेश में राजनीति में तनाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ पूरा देश सेना के वीर प्रकारम को सलाम कर रहा है वही देश के प्रधानमंत्री सैनिको बीच जा कर सेना का मनोबल बढ़ते नजर आए है। साथ ही भाजपा ने भी पुरे देश में तिरंगा यात्रा कर सेना का सालम किया वही विपक्षी दल कांग्रेस तिरंगा यात्रा निकालने से पहले भारतीय जनता पार्टी से सवाल पूछ रही है कि देश के प्रधानमंत्री को देश की जनता के मन में उठ रहे सवाल उसका उत्तर को देना चाहिए कि भारत की सुरक्षा आत्मरक्षा और संप्रभुता का निर्णय अमरीका को करने का अधिकार किसने दिया ?