खूनी संघर्ष में एक की मौत, आधा दर्जन घायल

सीवर लीकेज को लेकर हुआ बवाल

मथुरा- कई बार छोटी छोटी बातों को लेकर झगड़ा कितना बड़ा हो जाता है, इस बात का अन्दाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जनपद के ही थाना कोसी कलाँ के गाँव हताना में सिर्फ सीवर लीकेज को लेकर मामला इतना बढ़ गया कि लोग एक दूसरे को मरने मारने पर उतारू हो गये। बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।

क्या था पूरा मामला

सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक  गाँव हताना में रामस्वरूप व रतन पक्ष के बीच घर के अन्दर से निकलने वाले सीवर के पानी को लेकर विवाद चल रहा था, कई बार इस मामले में दोनों पक्षों की बहस भी हुई थी, लेकिन जब बात नहीं बनी तब झगड़े ने उग्र रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक  झगड़े के दौरान हुई फायरिंग व पथराव में अधेड़ बाबू की मौत हो गई, साथ ही दोनों पक्षों के दर्जनों लोग घायल हो गये। घायलों के नाम रतन, कल्ला, नेता, भोपाल, भीम सिंह आदि बताये जा रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई

विवाद के बाद  मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों पक्षों के सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृत युवक के परिजनों की तहरीर पर दूसरे पक्ष पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है। उधर गाँव में तनाव के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 

About Post Author

Vikas Dubey (NewsRoom)

Recent Posts

‘कांग्रेस ने HAL के बारे में झूठ फैलाया, भारत की कोविड वैक्सीन का विरोध किया’, कर्नाटक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज

KNEWS DESK- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानी आज उत्तरी कर्नाटक क्षेत्र के बेलगावी, उत्तर कन्नड़,…

2 mins ago

महादेव बेटिंग ऐप मामले में मुंबई पुलिस ने साहिल खान को किया गिरफ्तार, कोर्ट ने जमानत की याचिका की खारिज

KNEWS DESK - महादेव बेटिंग ऐप मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाते अब मुंबई पुलिस…

25 mins ago

दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, अरविंदर सिंह लवली ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

KNEWS DESK- दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है| लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली…

34 mins ago

मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने प्रियंका गांधी पर कसा तंज, कहा- ‘नेहरू की पोती शादी के बाद नहीं पहनती मंगलसूत्र…’

KNEWS DESK- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बीते दिन गुना में एक सार्वजनिक…

1 hour ago

लोकसभा चुनाव 2024: बाहरी मणिपुर के 6 मतदान केन्द्रों पर 30 अप्रैल को फिर से होगा मतदान, चुनाव आयोग ने किया ऐलान

KNEWS DESK- भारतीय निर्वाचन आयोग ने संसदीय क्षेत्र के छह मतदान केन्द्रों पर हुए मतदान…

2 hours ago

Aaj Ka Rashifal: आज 28 अप्रैल, 2024 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानें अपनी राशि का पूरा ब्‍यौरा

Aaj Ka Rashifal: आज 28 अप्रैल, 2024 है। आइए जानते हैं कि मेष से मीन…

3 hours ago