उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट, उत्तराखंड राज्य हमेशा से अपने प्राकृतिक सौंदर्य, देवत्व, शान्त वातावरण व सौहार्द के लिये पहचाना जाता है जिसके चलते राज्य को देवभूमि भी कहा जाता है, लेकिन राज्य मे बढ़ते अपराधों के घटनाक्रमों से कही न कही देवभूमि कहे जाने वाले राज्य को नज़र भी लगती हुई नज़र आ रही है. बात केवल राजधानी देहरादून की ही करे तो पंद्रह दिनों के अंतराल चार बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है, जहाँ एक ओर बीते दिनों देहरादून के विकासनगर, ऋषिकेश व मच्छीबाजार मे बड़ी घटनाओं के मामले अभी भी चर्चाओं मे कम होने का नाम नही ले रहे है. वही बुधवार की सुबह देहरादून के घंटाघर के नजदीक तिब्बती मार्केट के पास दिन दहाड़े हुई एक और घटना ने प्रदेश मे डर का माहौल बना दिया है. आपको बता दें, कि बुधवार की सुबह एक व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल उत्पन्न हो गया. कही न कही यह विषय गंभीर और चिंताजनक दिखाई दे रहा है.जिसको लेकर मुख्य मंत्री धामी ने आज सचिवालय में कानून व्यवस्था को दुरस्त रखने के लिए आलाधिकारियों के साथ हाईलेबल बैठक कर सख्ती से निपटने के कड़े सन्देश भी दिए. वही शहर के व्यस्थ मार्ग मे दिन दहाड़े इस घटना के घटित होने के बाद विपक्ष भी सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता दिखाई दे रहा है, विपक्ष का मानना है कि पुलिस तंत्र केवल राजनितिक हितो को साधने मे लगा है. जिसके कारण प्रदेश की कानून व्यवस्था कमजोर होती जा रही है. और अपराधियों के हौसले भी बुलंद होते दिख रहे है. जिसके बाद इन तमाम घटनाओं ने प्रदेश में दहशत के साथ साथ राजनीतिक गलियारों में भी हलचल उत्पन्न कर दी है. जहाँ एक ओर विपक्ष प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है. तो वही सत्ता पक्ष भी अपने दावे पेश करता नज़र आ रहा है.
राजधानी देहरादून मे बीते दिनों हुए घटनाक्रमों के बाद बुधवार की सुबह एक व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या कर देने पर विपक्ष को सरकार पर एक बार फिर सवाल खड़े करने के लिए मजबूर कर दिया है, जिसके बाद विपक्ष सरकार की कानून व्यवस्था पर हल्ला बोल रहा है, प्रदेश की सबसे बड़ी राजनितिक पार्टी कांग्रेस ने सरकार को चेतावनी दी है, कि यदि प्रदेश के हालात सही नही होंगे तो सडको पर उतर सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन भी करता दिखाई देगा साथ ही मुख्यमंत्री धामी को तत्काल हस्तक्षेप कर पुलिस महकमे को निष्पक्ष रूप से कार्य करने व कानून व्यवस्था मे सुधार करने के लिए भी जोर डाला है. वही सत्ता पक्ष की माने तो कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए प्रशासन निरंतर कार्य कर रहा है, भाजपा का कहना है कि प्रदेश मे घटित होती घटनाएं चिंताजनक और गंभीर है और किसी भी प्रकार की घटनाओं की जांच व कार्यवाही के दौरान लापरवाही को बर्दास्त नही किया जायेगा।
दीप्ति रावत भारद्वाज, प्रदेश महामंत्री, भाजपावीओ 2 –राजधानी देहरादून में हुई लगातार घटनाओं में खास बात यह भी है. कि घटनास्थल के पास ही प्रेस क्लब स्थित है. कुछ दिन पहले ही देहरादून में एक पत्रकार पर हमले की घटना सामने आई थी. वहीं इसी इलाके से कुछ दूरी पर स्थित पलटन बाजार में हाल ही में एक युवती पर चापड़ से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी. लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने आम लोगों के मन में भय का माहौल पैदा कर दिया है.ऐसे में विपक्ष के कानून व्यवस्था को लेकर उठाए गए सवाल भी लाजमी है.वही साथ ही बढ़ते अपराधों को लेकर एक बार भाजपा व विपक्षी दलों में जवाबो को लेकर तनातनी जैसे शब्दों में वार शुरू हो गए है.
फिलहाल पुलिस टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हैं.देर रात पुलिस ने अर्जुन शर्मा के हत्यारो को मुठभेड़ कर गिरफ्तार कर लिया है. और विभिन्न एंगल से जांच की जा रही है. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर देहरादून में बढ़ते अपराधों पर कब लगाम लगेगी? जब राजधानी का सबसे सुरक्षित इलाका भी अपराधियों के निशाने पर है, तो आम जनता की सुरक्षा को लेकर चिंता स्वाभाविक है.