Knews Desk, भाजपा प्रदेश मुख्यालय में सूबे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री तरूण बंसल और दीप्ति रावत मौजूद रहींं। प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है जिस पर उनकी बौखलाहट साफ नजर आ रही है विपक्षी पार्टी अंकिता भंडारी केस पर तुच्छ राजनीति कर रही है इसपर मुख्यमंत्री ने कहा की कांग्रेस को जनता ने पहले भी नाकारा है और इस बार भी जनता भाजपा के कार्य एवं केन्द्र के नेतृत्व को देखते हुए मन बना लिया है की भाजपा ही एक विकल्प है जो देश को सही दिशा में ले जा सकती है। आगामी चुनाव एवं कांग्रेस के भ्रम को खत्म करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश में 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ यात्रा चलेगी जिस क्रम में 31 अक्टूबर को श्रीनगर में, 2 नवंबर को देहरादून में 10 हजार कार्यकर्ताओं के साथ और 3 नवंबर को रुद्रपुर के पदयात्रा होगीं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि हार के डर से कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व कभी ईवीएम तो कभी चुनाव आयोग को दोष देता है और अपनी हार का ठीकरा संवैधानिक संस्थाओं पर फोड़ता है साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा की दिल्ली आंदोलन में युवाओं को भ्रमित कर हिंसा कराई जाती रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस की न्याय यात्रा चल रही है. जिसमें की 25 अक्टूबर को कांग्रेस की न्याय यात्रा देहरादून में कारगी चौक पर आ रही है इस यात्रा से कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य लोगों के साथ हो रहे अन्याय, भेदभाव और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाना तथा प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने की मांग करना है तथा आगामी चुनाव को देखते हुए उनका मुख्य उद्देश्य लोगों से मिलना, उनकी शिकायतें सुनना और पार्टी के मुद्दों को सार्वजनिक करना है।