खड़गे गरजे,कांग्रेसी पुलिस पर भड़के ! 

उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट, उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं. लगातार बैठकों, कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों के बीच अब राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के प्रदेश दौरे भी बढ़ने लगे हैं. चुनावी वर्ष की शुरुआत से ही भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच पकड़ बढ़ाने में जुटे हैं. भाजपा के केंद्रीय नेताओं के प्रदेश दौरे और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के बाद अब कांग्रेस भी चुनावी तैयारियों को धार देने में जुट गई है. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के दौरे के बाद अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं. दौरे के पहले दिन खड़गे ने प्रदेश के कुमाऊं क्षेत्र के हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सरकार की नाकामियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. जनसभा के बाद उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की, सूत्रों के मुताबिक दौरे के दूसरे दिन भी वह फीडबैक लेने वाले है.कांग्रेस नेताओं का दावा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है.और इसका सकारात्मक असर आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा. वहीं सत्ता पक्ष भाजपा भी खड़गे के दौरे को लेकर कांग्रेस पर तंज कसती दिखाई दे रही है,जिससे प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है.

देवभूमि उत्तराखंड में चुनावी बुगुल बज चूका है.पक्ष विपक्ष के शीर्ष नेताओ के आने का सिलसिला भी तेजी से जारी है.हालही में राहुल गांधी के दौरे के बाद अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आज हल्द्वानी की जनता को सम्बोधित किया केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार की कमियों पर खड़गे जम कर बरसे,वही रैली से पहले कांग्रेस के नेताओ ने पुलिस प्रशासन का भी जम कर विरोध किया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की रैली में शामिल होने आ रही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बसों को पुलिस प्रशासन जगह-जगह रोक रहा है, इसी के विरोध में कांग्रेस ने एसएसपी ऑफिस में धरना शुरू कर दिया,वही भाजपा इसको पुलिस प्रशासन का काम और संख्या बल ना होने पर कांग्रेस का ड्रामा बता रही है। 

  

कुल मिलाकर उत्तराखंड में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तापमान लगातार बढ़ रहा है.=भाजपा जहां केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचने में जुटी है, वहीं कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व के दौरे के जरिए कार्यकर्ताओं में जान फूंकने और जमीनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है. राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हल्द्वानी दौरे और प्रदेश नेताओं के साथ हुई बैठक को कांग्रेस अपनी चुनावी तैयारियों की दिशा तय करने वाला कदम मान रही है. कांग्रेस पार्टी को उम्मीद है कि इससे बूथ स्तर तक संदेश जाएगा और 2027 के चुनाव में इसका लाभ मिलेगा. दूसरी ओर भाजपा खड़गे के दौरे को सिर्फ एक औपचारिकता बता रही है और आरोप लगा रही है कि कांग्रेस के पास न संगठन है न मुद्दा. फिलहाल दोनों दलों की बयानबाजी, बैठकों और दौरों से साफ है कि देवभूमि में चुनावी जंग शुरू हो चुकी है और आने वाले महीनों में यह मुकाबला और तेज होगा. बरहाल अब देखना यह होगा कि जनता किसके दावों पर भरोसा जताकर किसको जीत का ताज़ पहनाने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *