Rajasthan Congress Candidates List: राजस्थान चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 33 कैंडिडेट्स को मिला टिकट, जानें गहलोत-पायलट कहां से लड़ेंगे चुनाव

KNEWS DESK- राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है| इस लिस्ट में कुल 33 नामों का ऐलान किया गया है| जिसमें सरदारपुरा से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, टोंक से सचिन पायलट और नाथवाड़ा से विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को टिकट दिया है|

इस बार कांग्रेस ने नोहर से अमित चौहान, कोलायत से भंवर सिंह भोटी, सदलपुर से कृष्णा पूनिया, सुजानगढ़ से मनोज मेघवाल, मांडवा से रीता चौधरी, विराटनगर से इंद्राज सिंह गुर्जर, मालवीय नगर से अर्चना शर्मा, सांगनेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज, मंडावर से ललित कुमार यादव, अलवरसे टीकाराम जूली सिकरई से ममता भूपेश को टिकट दिया है|

इसके अतिरिक्त, सवाई माधोपुर से दानिश अबरार, लडनून से मुकेश भाकर, डीडवाना से चेतन सिंह चौधरी, जयाल से मंजू देवी, देगाना से विजयपाल मिर्धा, परबतसार से रामनिवास गावरिया, ओसियां से दिव्या मदेरणा, जोधपुर से मनीश पंवार, लूनी से महेंद्र विश्नोई, बायतू से हरीष चौधरी, वल्लभनगर से प्रीति गजेंद्र सिंह शेखावत, डूंगरपुर से गणेश गोघरा, बागीडोरासे महेंद्र जीत सिंह मालवीय, कुशलगढ़ से रामलीला खाडिया, प्रतागढ़ से रामलाल मीणा, भीम से सुदर्शन सिंह रावत, मंडलगढ़ से विवेक धाकड़ और हिंडोली से अशोक चांदना को टिकट दिया गया है|

वहीं बहुजन समाज पार्टी ने भी आज राजस्थान में अपने 10 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें अजमेर, भरतपुर, कांमा, महुवा, टोडाभीम, सपोटरा, गंगापुर, नीमकाथाना, हिंडोन और बांदीकुई को टिकट मिला है|

About Post Author