राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज ,राजस्थानी पगड़ी में तिरंगे को सलामी देते नजर आए CM

KNEWS DESK – आज पूरे देश में 75वा गणतंत्र दिवस मानया जा रहा है | जिसका उत्साह पूरे भारत में देखा जा रहा है| देश के कोने-कोने में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया| इसके साथ की सभी देश व प्रदेशवासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। इसके बाद जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भी सीएम भजनलाल शर्मा ध्वजारोहण करेंगे|

75th Republic Day Rajasthan CM Bhajanlal Sharma hoisted national flag at his residence Republic Day 2024: राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा, जानें- कहां-कहां करेंगे ध्वजारोहण?

 

बता दें कि आज पूरा देश 75वां गणतंत्र दिवस (75th Republic Day) का पर्व मना रहा है| आज ही के दिन वर्ष 1950 में  देश का संविधान लागू हुआ था, तब से यह दिन देश के राष्‍ट्रीय पर्व के तौर पर हर साल मनाया जाता है| ऐसे में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने 75वां गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया है| जिसमें सीएम शर्मा राजस्थानी पगड़ी में ध्वारारोहण के बाद तिरंगे को सलामी देते नजर आए |

देश के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता आवश्यक- सीएम भजनलाल शर्मा

सीएम ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कहा कि हमारे किसान भाई, हमारे कर्मचारी, अधिकारी और राजस्थान के नागरिकों को मैं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं| मैं उन्हें नागरिक के कर्तव्य भी याद दिलाना चाहता हूं क्योंकि देश के निर्माण में हर नागरिक की सहभागिता आवश्यक है| इसलिए अपना कर्तव्य मानते हुए देश निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं|

अमर जवान ज्योति जाएंगे और शहीदों को नमन करेंगे

वहीं जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह होगा| इस समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ध्वजारोहण करेंगे. इस दौरान वह प्रदेशवासियों को संबोधित भी करेंगे| इस दौरान पहली बार सीएम भजनलाल अहम घोषणाएं भी कर सकते हैं| सीएम भजनलाल शर्मा सवाई मानसिंह में तिरंगा फहराने से पहले जनपथ स्थित अमर जवान ज्योति जाएंगे और शहीदों को नमन करेंगे| इसके बाद बड़ी चौपड़ और सचिवालय में भी ध्वजारोहण करेंगे|

पोस्ट शेयर करते हुए गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं 

इससे पहले सीएम भजन लाल शर्मा ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी | उन्होंने लिखा, ‘भारतीय लोकतंत्र के महापर्व 75वें गणतंत्र दिवस की आप सभी देश व प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं| आइए, आज के महान उपलक्ष्य पर हम सभी मां भारती की स्वाधीनता हेतु अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर उनके सपनों का भारत बनाने हेतु संकल्पित हों , जय हिंद’

 

About Post Author