KNEWS DESK- राजस्थान के बारां में दर्दनाक हादसा होने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। 100 फीट की ऊंचाई से गिरने वाले कर्मचारी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मामला राजस्थान के बारां जिले का है। बारां जिले का 35वें स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय बारां महोत्सव का आयोजन हो रहा था। गुरूवार सुबह कार्यक्रम में हॉट एयर बैलून का प्रदर्शन होना था, जिसकी तैयारी में कर्मचारी वासूदेव रिहर्सल कर रहा था। तभी एयर बैलून में गैस भरी गई और उसे रस्सी से बांधा गया। कर्मचारी वासूदेव द्वारा एयर बूलैन को नियंत्रित करने के लिए उसने प्रयास किया पर रस्सी टूटने से वह 100 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। नीचे गिरने के कारण कर्मचारी वासूदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कर्मचारी को मृत घोषित कर दिया। एयर बैलून की रस्सी टूटने से कर्मचारी के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
समारोह में उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि समारोह के दौरान बैलून की बकेट में तीन लोग सवार थे। मृतक वासुदेव खत्री अपने अन्य साथियों के साथ रस्सी को पकड़ा हुआ था। लेकिन, वह रस्सी नहीं छोड़ पाया और बैलून की ऊंचाई के साथ उड़ता चला गया। करीब 100 फीट की ऊंचाई पर बैलून की रस्सी पड़ककर हवा में झूम रहे वासुदेव का अचानक बैलेंस बिगड़ गया। जिससे घबराहट में उसने रस्सी छोड़ दी। इसके बाद रस्सी टूट गई और वह सिर के बाल जमीन पर आ गिरा। इससे मौके पर ही वासुदेव की सांसें थम गई।
हादसे में कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने कर्मचारी वासुदेव को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।