जयपुर से अयोध्या के लिए रवाना हुए तेल के 2100 पीपे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोभायात्रा को किया रवाना

रिपोर्ट- सुनील शर्मा

राजस्थान- अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठान का आयोजन किया जा रहा है| इसके लिए पूरे देश में तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं| वहीं, अयोध्या में विभिन्न राज्यों से सेवा और सहयोग भेंट की जा रही हैं| मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जयपुर के चांदपोल स्थित गंगा माता मंदिर से अयोध्या की सीता रसोई के लिए तेल के 2100 पीपों और राम दरबार शोभायात्रा को रवाना किया|

सीता रसोई के लिए सामग्री भेजना सौभाग्य की बात-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

खबर जयपुर से है जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सीता रसोई के लिए सामग्री भेजना सौभाग्य की बात है। आराध्य भगवान राम हमारे रोम-रोम में बसते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। अयोध्या दुनिया का सबसे बड़ा सांस्कृतिक केंद्र बन गया है।

प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना 

अयोध्या महोत्सव के साक्षी बनने वाले भक्तों के लिए सामग्री भेजने के पुण्य कार्य में जयपुरवासी सहभागी बने हैं, इसके लिए उन्हें साधुवाद देता हूं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शंखनाद के बीच राम दरबार की पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए कामना की। यह कार्यक्रम धर्मयात्रा महासंघ राजस्थान एवं श्याम भजन संध्या परिवार सेवा समिति जयपुर की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा,हवामहल विधायक बालमुकुन्दाचार्य सहित बड़ी संख्या में धर्मावलंबी उपस्थित रहें ।

About Post Author