सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, कहा- आम आदमी पार्टी लड़ेगी हरियाणा विधानसभा चुनाव

KNEWS DESK- हरियाणा में अगले कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसके मद्देनजर सियासी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी ने हरियाणा में चुनाव लड़ने का फैसला किया है। हालांकि, इसके लिए किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करने की बात कही गई।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार यानी आज घोषणा की कि आम आदमी पार्टी हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ेगी। चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि गुजरात में 14% वोट शेयर मिलने के बाद से ही आम आदमी पार्टी को चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता दे दी है और हमारी पार्टी सबसे तेजी से बढ़ने वाली पार्टी है और यह एकमात्र पार्टी है जिसे सिर्फ 10 साल में राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता मिली है। दो राज्यों में हमारी सरकार है, गुजरात में हमारे 5 विधायक हैं, गोवा में 2 विधायक हैं, सिंगरौली में हमारा मेयर है, चंडीगढ़ में हमारा मेयर है, हमारे पास एमसीडी है, पंजाब से हमारे 7 और दिल्ली से 3 राज्यसभा सांसद हैं। इसलिए, लोकतांत्रिक संस्थाओं के सभी पहलुओं में हमारा अच्छा प्रतिनिधित्व है। इसलिए, आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत से हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने हैं। हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में, आप और कांग्रेस ने गठबंधन में लड़ते हुए राज्य की 10 में से 5 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने बाकी 5 सीटें जीतीं।

ये भी पढ़ें- शादी की अफवाहों के बीच रिद्धिमा पंडित ने शुभमन गिल को बताया क्यूट, कहा – ‘मैं उन्हें कभी…’

About Post Author