कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की शादी की तैयारियां, 16 जून को शादी के बंधन में बंधेगी अनमोल गगन मान

Knews Desk, पंजाब कैबिनेट का एक और मंत्री शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। पंजाब की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अनमोल गगन मान 16 जून को शादी के बंधन में बंधने जा रही है।

कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान 16 जून को शाहबाज सिंह सोही से शादी करेंगी। सोही पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में एडवोकेट हैं। मंत्री अनमोल गगन मान का विवाह जीरकपुर के एक पैलेस में होगा।

अनमोल गगन मान की परिवार और दोस्तों के साथ मेहंदी लगाते हुए तस्वीरें सामने आई हैं। उन्होंने अपने हाथ पर दूल्हे का नाम भी लिखवाया है। मेहंदी रस्म के दौरान उनके परिवार के लोग और दोस्त मौजूद थे।

बताया जा रहा है कि शादी का जश्न तीन दिनों तक चलेगा। चंडीगढ़ और मोहाली में अपना ज्यादातर समय बिताने वालीं अनमोल गगन मान 2022 में खरड़ विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बनीं।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। आपको बता दें कि इससे पहले भी पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह व मीत हेयर शादी के बंधन में बंध चुके हैं।

About Post Author