उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने किया चुनावी जनसभा को संबोधित, कहा-‘डबल इंजन की सरकार ने राज्य ही नहीं बल्कि देश में…’

रिपोर्ट – कान्ता पाल

नैनीताल – लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल वोटरों को लुभाने में लगे हुए है। तो वहीं उत्तराखंड मुख्यमंत्री ताबड़तोड़ रैलियां कर प्रदेश की जनता से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट अपील कर रहे है।

PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में देश का गौरव बढ़ा

बता दें कि  सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुक्तेश्वर के लेटीबुंगा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। नैनीताल लोकसभा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने राज्य ही नहीं बल्कि देश में विकास की गंगा बहाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में देश का गौरव बढ़ा है।

तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है देश की जनता

सीएम धामी ने कांग्रेस हमेशा से ही तुष्टीकरण और बोट बैंक की राजनीति करती आयी है। देश की जनता तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है। उत्तराखंड और देश की जनता के आशीर्वाद से भाजपा से साथ उत्तराखंड की पाँचो लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है

About Post Author