उत्तराखंड : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की राज्यपाल से मुलाकात, राज्य के विभिन्न मुद्दों को लेकर दोनों के बीच हुई चर्चा

रिपोर्ट – अंकित काला 

 देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन, देहरादून पहुंचकर उत्तराखंड के राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मुलाकात की | इस दौरान राज्य के विभिन्न मुद्दों को लेकर के दोनों के बीच चर्चा हुई है|

आपको बता दें कि राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से शुक्रवार को राजभवन देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की। इस दौरान उनके मध्य राज्य सम्बंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी |

मिली जानकारी के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल को हल्द्वानी हिंसा घटना के बारे में जानकारी दी है इसके साथ ही सरकार की और से की जा रही कार्रवाई के बारे में भी अवगत कराया | जानकारी यह भी मिली है कि सीएम धामी मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर भी राज्यपाल से मिलने पहुंचे है |

About Post Author