राज्यसभा चुनाव के दौरान सपा को लगा झटका, मनोज कुमार पाण्डेय ने मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा

KNEWS DESK- राज्यसभा की 15 सीटों पर मतदान सुबह 9 बजे से शुरू हो चुका है, जो शाम 4 बजे तक चलेगा| यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी वोट डाल चुके हैं| वहीं राज्यसभा चुनाव के दौरान सपा को बड़ा लगा झटका है| विधायक मनोज कुमार पाण्डेय ने पार्टी के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया|

बता दें कि विधायक मनोज कुमार पाण्डेय रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा सीट से विधायक हैं| सपा सरकार में वो कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं| मनोज कुमार पाण्डेय विधानसभा में अक्सर राज्य सरकार के खिलाफ आवाज उठाते नजर आते हैं| अपनी क्षेत्र की जनता के लिए विभिन्न परियोजनाओं की मांग भी करते रहते हैं|

मनोज पांडे वोट डालने विधान भवन पहुंचे हैं| कहा जा रहा है कि दोपहर 12 बजे मनोज पांडे, सीएम योगी से मुलाकात कर सकते हैं|

About Post Author