उत्तराखंड: प्रकाश जोशी ने चुनावी कार्यालय का किया शुभारंभ, जनसभा को संबोधित करते हुए कहा-“बीजेपी के सभी उम्मीदवार सिर्फ पीएम मोदी के नाम पर ही लड़ रहे चुनाव”

रिपोर्ट – दीपक अधिकारी

हल्द्वानी – लोकसभा चुनाव की तैयारियां देश भर में जोर-शोर से चल रही है| सत्ता के इस संग्राम में हर राजनैतिक पार्टी अपने तरीके से जनता के बीच जाकर प्रचार में जुटी हुई है। इसी क्रम में नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने भी पूरी ताकत झोंक दी है और प्रचार प्रसार में लग गए हैं|

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता समेत क्षेत्र के लोग रहे मौजूद 

आपको बता दें कि इसी क्रम में आज प्रकाश जोशी ने दमुवाढूंगा क्षेत्र के चुनावी कार्यालय का फिर राजपुरा में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता समेत क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। प्रकाश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हल्ला बोला, इस मौके पर एक जनसभा करते हुए प्रकाश जोशी ने कहा कि बीजेपी के सभी उम्मीदवार सिर्फ मोदी के नाम पर ही चुनाव लड़ रहे है क्योंकि उनका अपना कोई वजूद नहीं है| यह बात बताने के लिए काफी है कि उन्होंने पांच साल के कार्यकाल में जनता से जुड़े कामों पर ध्यान नहीं दिया, सिर्फ हवाई वादे और जनता को लुभाने वाले सपने ही दिखाए हैं|

जनता की असली हितैषी कांग्रेस

प्रकाश जोशी ने कहा कि इस बार जनता बदलाव चाहती है क्योंकि आए दिन भाजपा के भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं| ऐसे में लोगों को अब अहसास हो गया है कि जनता की असली हितैषी कांग्रेस ही है और इस बार जनता कांग्रेस को विजयी बनाकर भाजपा को करारी शिकस्त देगी। उन्होंने सभी से अपील की है कि इस बार कांग्रेस पर भरोसा कर भारी मतों से मुझे विजय बनाये| इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता और क्षेत्रीय जनता भी भारी संख्या में मौजूद रहे|

About Post Author