हमारा घर राहुल गांधी का घर,कांग्रेस का है-नारा।

रिपोर्ट.-चद्रसैन कश्यप

रामनगर नैनीताल, रामनगर में आज कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष देशबन्दू रावत ने कहा कि मोदी ने अडानी के साथ मिलकर देश का सबसे बड़ा आर्थिक घोटाला किया है। इस आर्थिक घोटाले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति का गठन की मांग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने की लेकिन भाजपा इसके लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की आवाज दबाकर भाजपा महंगाई, बेरोजगारी आदि मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना चाहती हैं।
उन्होंने कहाँ कि राहुल गांधी का सरकारी दफ्तर भी छीनने का कार्य किया जा रहा है, उन्होंने कहाँ कि हम सब कांग्रेसी घर-घर जाकर मुहीम चलाएंगे और पाम्पलेट लगाएंगे कि हम सब कांग्रेसजन का घर राहुल गांधी का घर. वहीं उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश के साथ स्थानीय मुद्दों पर कांग्रेस मजबूतों के साथ लड़ाई लड़ेगी साथ ही साथ कहा कि अडानी मामले में आवाज उठाने पर भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त की। यह आमजन की आवाज दबाने का काम किया जा रहा है। जनता के द्वारा सरकारें चुनी जाती हैं लेकिन भाजपा की सरकार जनता को दबाने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि अडानी ग्रुप ने जनता का बीस हजार करोड़ का घोटाला किया और अब कांग्रेस सांसदों को इस मामले में अपनी बात को लोकसभा में बोलने का समय भी नही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जताएगी।उन्होंने कहाँ कि राहुल गांधी का सरकारी दफ्तर भी छीनने का कार्य किया जा रहा है, उन्होंने कहाँ कि हम सब कांग्रेसजन घर घर जाकर मुहीम चलाएंगे और पाम्पलेट लगाएंगे कि हम सब कांग्रेसजन का घर राहुल गांधी का घर.इस‌ मोके पर ‌ ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, मीडिया प्रभारी कांग्रेस कमेटी रामनगर बिने पटेलिया, महेंद्र आर्य ओमपाल चौधरी आदि लोग मौजूद थे

About Post Author