लोकसभा चुनाव 2024: आज जयंत चौधरी पहुंचेंगे अमरोहा, चुनावी प्रचार अभियान की करेंगे शुरुआत करेंगे

रिपोर्ट – शीरब चौधरी

अमरोहा – प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रचार शुरू हो चुका है। सभी राजनीतिक दल अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं कर रहे है। इसी के चलते आज यानी 28 मार्च को राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी अमरोहा आएंगे और चुनावी प्रचार अभियान कि शुरुआत कर जनसभा को संबोधित करेंगे |

भाजपा प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में जनसभा

बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रचार के चलते आज यानी 28 मार्च को राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी अमरोहा पहुंचेंगे और यहां से चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। वह अमरोहा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे|

सवा घंटा जयंत जनसभा स्थल पर रहेंगे मौजूद 

राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी दिल्ली से हेलीकॉप्टर के द्वारा जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। वह आज दोपहर 12:10 बजे हेलीकॉप्टर से वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी के सामने मैदान में उतरेंगे। वह करीब सवा घंटा जयंत जनसभा स्थल पर रहेंगे। इसके बाद 1:30 बिजनोर में चाँदपुर हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा के लिए रवाना हो जाएंगे।

About Post Author