Lok Sabha Election Results 2024: गांधी नगर से अमित शाह ने दूसरी बार दर्ज की जीत, कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से हराया

KNEWS DESK- लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून यानी आज घोषित किये जा रहे हैं| नतीजों के लिए काउंटिंग जारी है। वहीं कुछ सीटों पर तस्वीर भी साफ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की|

बीजेपी नेता  और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट पर अपने निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी सोनल पटेल को 7.44 लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से हराकर जीत हासिल की| इसका ऐलान भारत के चुनाव आयोग ने किया| प्रतिष्ठित सीट के लिए मतगणना समाप्त होने के बाद ईसीआई द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार, अमित शाह को 10,10,972 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी सोनल पटेल को 2,66,256 लाख वोट मिले|

Image

आपको बता दें कि भाजपा के दिग्गज नेता अमित शाह ने लगातार दूसरी बार इस निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है| 2019 के चुनावों में केंद्रीय गृह मंत्री ने 5.57 लाख से अधिक मतों के अंतर से सीट जीती थी। अतीत में, गांधीनगर का प्रतिनिधित्व भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने लोकसभा में किया है| पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1996 में यह सीट जीती थी, हालांकि उन्होंने लखनऊ सीट को बरकरार रखना पसंद किया था, जिसे उन्होंने तब भी जीता था|

About Post Author