Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं रश्मि चौधरी ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, कहा -“पार्टी ने उन्हें कभी नहीं दिया सम्मान”

रिपोर्ट – प्रिंस शर्मा

उत्तराखंड – लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे चुनाव प्रचार अभियान में तेजी आ गयी है। जहाँ एक तरफ प्रत्याशियों ने कमर कस ली है वहीं कार्यकर्ताओं के द्वारा भी जनसम्पर्क अभियान चलाया गया है। कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुई रश्मि चौधरी ने आज महिला टोली के साथ निकल भाजपा लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे।

महिलाओं को अपने साथ लेकर घर-घर जाकर की वोट करने की अपील 

आपको बता दें कि इस दौरान उन्होंने लोगों को प्रधानमंत्री मोदी की रीति और नीतियों से अवगत कराते हुए ज्यादा से ज्यादा वोट भाजपा के पक्ष में करने की अपील की। उन्होंने महिलाओं को अपने साथ लेकर घर-घर जाकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने कहा कि वह काफी समय तक कांग्रेस पार्टी में निष्ठावान कार्यकत्री के रूप में रही और कार्य किया लेकिन कांग्रेस ने उन्हें कभी सम्मान नहीं दिया।

ज्यादा से ज्यादा वोट करने की लोगों से की अपील 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीति से प्रभावित होकर ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है और अब वह भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को जीताने के लिए हर संभव प्रयास करने में जुटी हुई है। इस दौरान उन्होंने जनसंपर्क करते हुए लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ही एक ऐसे नेता है जिनका आज पूरे विश्व में डंका बज रहा है।

About Post Author