मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने की चुनावी जनसभा, भाजपा पर जमकर साधा निशाना

रिपोर्ट – शैलेन्द्र जैन 

उत्तर प्रदेश – झांसी ललितपुर इंडिया गठबंधन कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य के समर्थन में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने 227 महरौनी विधानसभा में एक चुनावी सभा में भाजपा पर कड़ा प्रहार किया|

भाजपा शासन में गरीब और गरीब हो गया

आपको बता दें कि इंडिया गठबंधन कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य के समर्थन में मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने चुनावी सभा में भाजपा पर जमकर निशाना साधा | उन्होंने कहा कि 10 सालों में भाजपा शासन में गरीब और गरीब हो गए, अमीर और अमीर हो गए 10 सालों में 16 लाख करोड़ उद्योग पतियों का कर्ज माफ किया गया जबकि एक दशमलव 3 लाख करोड़ में सारा किसानों का कर्ज माफ हो सकता था |

70% पूंजी देश की उन उद्योगपति परिवारों को दी जा चुकी है

आज देश की पूंजी 100 उद्योगपति परिवारों को सौंप दी गई है इसका मतलब 70% पूंजी देश की उन उद्योगपति परिवारों को दी जा चुकी है| किसान आत्महत्या कर रहा है, बेरोजगारी इतनी है कि शिक्षित युवा आत्महत्या कर रहे हैं | मोदी की गारंटी के बाद जुमलेबाजी है मोदी ने कोई भी ऐसी गारंटी नहीं दी जो पूरी की गई हो| आज हालात यह है कि जिन-जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया उन पर दबाव डाला गया यदि वह दबाव में आ गए तो भ्रष्टाचार समाप्त कर दिया गया| कहते हैं कि मोदी के पास ऐसी वाशिंग मशीन है जो भ्रष्टाचार के दाग साफ कर देती है|

About Post Author